सड़क की हालत खस्ता, राहगीरों में रोष
पूंडरी| अनाजमंडी बस स्टैंड पूंडरी की सड़क खस्ताहाल होने के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। यह सड़क पूंडरी से आने वाले व्यक्ति के लिए बस स्टेंड पर जाने का शार्टकट भी है। राहगीर महाबीर सैनी, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, राजेश कुमार, विजेंद्र कुमार, अमन कुमार, पवन कुमार सतीश कुमार ने बताया कि पिछले लगभग 14 साल पहले यह मार्ग पूर्व विधायक तेजबीर सिंह द्वारा बनाया गया था उसके पश्चात आज तक इस मार्ग की किसी ने सुध तक नहीं ली। जबकि 14 साल में तो यह मार्ग दोबारा बन जाना चाहिए था, लेकिन इस मार्ग पर बने गड्ढों को भी प्रशासन द्वारा नहीं भरा जाता है और यहां गड्ढों पर हर रोज कोई कोई वाहन चालक घायल होता है या घायल होते-होते बच जाता है। लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। अब उन्होंने कहा कि इस सड़क को नए सिरे से बढिय़ा चौड़ा बनवाया जाना चाहिए।
पूंडरी |सड़क की खस्ताहाल का दृश्य।