पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैनेजमेंट के खिलाफ एचएसईबी कर्मचारियों ने जताया रोष

मैनेजमेंट के खिलाफ एचएसईबी कर्मचारियों ने जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाइलेक्ट्रिसिटीबोर्ड वर्कर्स यूनियन पूंडरी की गेट मीटिंग सीनियर वाइस प्रधान जयसिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान निगम मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

यूनिट प्रधान रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि मुख्य अभियंता एसके छिल्लर के अड़ियल रवैये के कारण कर्मचारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मुख्य अभियंता जानबूझकर कर्मचारियों के काम रोकता है, जिसे लेकर उन्होंने 26 जून को लिखित मांगपत्र उच्चाधिकारियों को दिया था, जिसमें कहा गया था कि उन्हें एसीपी दिलवाई जाए। वरीयता के आधार पर कर्मचारियों को पदोन्नत किया जाए। बरसाना ढीग में पार्ट टाइम कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इस बारे में प्रबंध निदेशक से भी बात की गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। कर्मचारी 17 सितंबर तक हर रोज गेट मीटिंग करेंगे। एसके छिल्लर का फील्ड में घेराव भी करेंगे। यदि फिर भी उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे आर-पार की लड़ाई लड़ने को भी तैयार हैं। इस मौके पर सचिव विक्रम सिंह, आभे राम, विजय कुमार, बलबीर गुंबर, महिपाल, जयपाल, सुखविंद्र राकेश शर्मा सहित अन्य भी उपस्थित थे।

पूंडरी | मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी करते एचएसईबी कर्मचारी।