पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूडो में डीएवी ने जीता कांस्य पदक

जूडो में डीएवी ने जीता कांस्य पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबादमेंहुई सब जूनियर हरियाणा जूडो प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी के छात्रों ने कांस्य पदक हासिल किया है। इस बारे जानकारी देते हुए स्कूल की प्राचार्या साधना बख्शी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से एक हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया था। मुकाबला बहुत ही कड़ा था। स्कूल के छात्र अंकित पंचाल आशीष ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। यह उनकी बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने ने इस अवसर पर छात्रों को सम्मानित भी किया और कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में पदक भाग लेना ही बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। उन्होंने इस अवसर पर जूडो कोच सुभाष चंद, शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार, कोमल चौधरी, प्रिंस गिरधर ने छात्रों को भी बधाई दी।

जूडो में कांस्य पदक प्राप्त छात्र प्राध्यापकों के साथ।