- Hindi News
- पानी निकासी होने पर व्यापार मंडल की बैठक
पानी निकासी होने पर व्यापार मंडल की बैठक
पूंडरी|हरियाणा व्यापारमंडल ब्लॉक पूंडरी की कार्यकारिणी की मासिक बैठक ढांड रोड पर हुई। हरीश लाल ने कहा कि पूंडरी कई समस्याओं जैसे करनाल रोड, सेंट्रल बैंक गिरधर आहलुवालिया चौक के पास से पानी की निकासी होने के कारण दुकानदारों व्यापारियों के प्रतिष्ठानों तक पानी घुस जाता है। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी होती हैं। इसी तरह फतेहपुर गांव से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राज सैनी, सचिव राघवेंद्र जुगनू, प्रेस सचिव अमित तलवाड़, सलाहकार योगेश दुआ, कार्यकारिणी सदस्य जीवन कुमार विशाल गांधी सहित अन्य भी मौजूद थे।