1509 धान के भाव गिरे, किसान मायूस
अनाजमंडीमें शनिवार को 1509 किस्म का धान के भाव में मंदी देखी गई। मंडी में 1509 धान की 800 बोरी की आवक थी जो विभिन्न खरीददारों द्वारा खरीदी गई। अभी एक हफ्ते पहले ही यही धान ऊंचे में 3325 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका था जो आज लगभग 200 रुपए घटकर 3075 रुपए रह गया। किसान मनोज कुमार खेड़ी सिकंदर प्रदीप कुमार डीग ने बताया कि गत वर्ष यही धान 4200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका था और इस बार इस धान में लगभग 1100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा है। उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी धान के दाम अच्छे मिलेंगे। अगर धान के यही दाम रहे तो उन्हें इस बार खेती में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।