पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाविप ने राष्ट्रीय गान का महत्व बताया

भाविप ने राष्ट्रीय गान का महत्व बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतविकासपरिषद द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला पूंडरी में सक्षम क्विज फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत स्कूल के बच्चों को राष्ट्रीय गान का महत्व बताया गया। इस अवसर पर डॉ. विनोद कपिल ने बच्चों को राष्ट्रगान का सही तरीके से उच्चारण करना सीखाया। बच्चों से सामान्य ज्ञान पर 25-30 प्रश्न पूछे गए। जिन बच्चों ने सही उत्तर दिए, उन्हें इनाम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के मुख्य अध्यापक ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। कार्यक्रम के अंत में सभी स्कूल बच्चों को फल वितरित किए गए।