- Hindi News
- डीएवी काॅलेज के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
डीएवी काॅलेज के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
डीएवीकाॅलेजकी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. विश्वजीत सिंह प्रो. विकास कुमार के नेतृत्व में निकाली गई।
रैली को मुख्यातिथि नायब-तहसीलदार प्रकाशचंद ने काॅलेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य बाजार, बस स्टैंड, गिरधर चौंक अनाज मंडी के पास से होते हुए वापिस कालेज परिसर में पहुंची। डा. तंवर ने कहा कि किसी भी देश में लोकतंत्र की सफलता के लिए यह आवश्यक है कि सभी मतदाता चुनाव में अपने मत का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदाता अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट करें अन्यथा चुनाव आयोग द्वारा प्रदान किए गए अधिकार नोटा का प्रयोग करें। छात्रों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हाथों में नारे लिखे स्लोगन उठाए हुए थे। जिनपर संदेश लिखा हुआ था कि घर-घर संदेश पहुंचाना है वोट डालने जाना है। शासन में तभी मिलेंगी हिस्सेदारी वोट डालो अबकी बारी। हम सब ने मिलकर ठाना है वोट डालकर मजबूत भारत बनाना है। इस मौके पर प्रो. सूर्य भानू प्रताप सिंह, प्रो. सोहनलाल, प्रो. रीतू रानी, सिमरजीत कौर, डा. वैभव दत शर्मा, आशु गिरधर, सोनिया तुरान, रजनी अरोड़ा सुमन बाला भी मौजूद थी।
डीएवी काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई।