पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाकियू निर्यात खुलने पर करेगी तालाबंदी : गुणप्रकाश

भाकियू निर्यात खुलने पर करेगी तालाबंदी : गुणप्रकाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसानयूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुणीप्रकाश ने अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की मंडी में बिक रही धान का जायजा लिया। किसान भवन में किसानों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश का किसान दोहरी मार झेल रहा है। एक तो कुदरत की सूखा पडऩे से धान की पैदावार कम निकल रही है, दूसरी किसानों कि 1509 किस्म पिछले वर्ष की अपेक्षा आधे भाव में बिक रही है।

किसान आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 1509 बासमती के निर्यात पर पाबंदी लगा रही है, जिसकी वजह से धान के भाव में गिरावट गई। इससे सिद्ध होता है कि केंद्र सरकार व्यापारी मिले हुए है। जब तक किसानों का धान मंडियों में रहा है तो सरकार निर्यात पर रोक लगा रही है। जब किसान अपनी धान बेच चुका होगा तो दो महीने बाद निर्यात हटा लिया जाएगा। ताकि व्यापारी को इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी नीति के खिलाफ भाकियू चुप नहीं बैठेगी और इस हफ्ते में ही निर्यात पर पाबंदी नहीं हटाई गई तो भाकियू रोष स्वरूप 27 सितंबर को मार्केट कमेटी कार्यालय में तालाबंदी करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार धान के भाव अच्छे थे तो कृषि कार्य में उपयोगी सभी वस्तुओं के भाव बढ़ गए और इस बार धान के भाव कम हो गए लेकिन उपयोगी वस्तुओं के दाम घटने की बजाए अब भी बढ़ रहे है। सरकार किसानों की वर्षों पुरानी मांग स्वामी नाथन की रिपोर्ट को लागू करने में आनाकानी कर रही है।

सरकार किसानों से संबंधित वस्तुओं पर दी जाने वाली सब्सिडी को भी धीरे-धीरे खत्म कर रही है। भाकियू सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध करेंगी। मौके पर उनके साथ पृथ्वी कौल, महाबीर, सुखबीर राणा सुभाष भी मौजूद थे।

पंूडरी | किसानोंसे बातचीत करते हुए भाकियू अध्यक्ष गुणीप्रकाश।