पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फल्गु तीर्थ में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

फल्गु तीर्थ में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंूडरी तीर्थ पर पितरों की आत्मिक शांति के लिए तर्पण करते श्रद्धालु।

>पंजाब, हिमाचल, दिल्ली हरियाणा से पहुंचे श्रद्धालु

भास्करन्यूज| पूंडरी

फरलमेंस्थित फल्गु तीर्थ पर अमावस्या के अवसर पर मेले आयोजित हुआ। तीर्थ में सुबह से ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया था। तीर्थ पर पितरों के पिंड दान कराने के लिए दूर-दूर पंजाब, हिमाचल, दिल्ली हरियाणा से श्रद्धालु आते हैं। पुराणिक ग्रंथों के अनुसार आश्वनि मास में तीर्थ में स्नान करने पितरों के लिए पिंड दान करवाने से उन्हें मुक्ति मोक्ष की प्राप्ति होती है। फल्गु ऋषि जी को वरदान भी प्राप्त था कि आश्वनि मास की सोमवती अमावस्या को पिंड दान स्नान करने से पुण्य फल प्राप्त होगा जो गया (बिहार) में स्नान पुण्य कर्म करने से प्राप्त होता है।

तीर्थ का उल्लेख महाभारत पुराण गरूड़ पुराण में भी आता है। पांडवों ने भी अपने पूर्वजों की शांति मोक्ष के लिए इस तीर्थ पर पिंड दान किया था।

ग्रामीणों में इस बात को लेकर रोष है कि इतना प्रसिद्ध प्राचीन तीर्थ होने के बावजूद सरकार पंचायत इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। तीर्थ के घाट टूट रहे हैं और तीर्थ में गंदा पानी भरा हुआ है। ग्रामीण राजाराम, तेजपाल, बजेंद्र सिंह, सुनहरा, रामकुमार, शिशपाल, महिपाल जीता राम ने प्रशासन से मांग की है कि तीर्थ पर सफाई व्यवस्था कराई जाए।