- Hindi News
- पूंडरी में हेलीपैड के लिए नौ स्थान निर्धारित किए
पूंडरी में हेलीपैड के लिए नौ स्थान निर्धारित किए
पूंडरी | पूंडरीविधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनावों के दौरान हेलीपेड के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी अरविंद मल्हान ने बताया कि पूंडरी नगर पालिका क्षेत्र में डीएवी कॉलेज पूंडरी का मैदान हेलीपेड के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त पूंडरी एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का मैदान, ढांड में पेहवा रोड पर गुर्जर राइस मिल, कौल में जनता कॉलेज कौल का मैदान, हाबड़ी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाबड़ी का मैदान, पाई में अनाज मंडी पाई, फरल पबनावा के खेल स्टेडियम तथा करोड़ा में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का मैदान हेलीपेड के लिए निर्धारित हैं।