पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को बताया कैसे बचें बीमारियों से

बच्चों को बताया कैसे बचें बीमारियों से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ध्रुव पब्लिक स्कूल में मनाया डी वार्मिंग-डे

राजकीयवरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में हैंडवाश-डे मनाया गया। इस दौरान प्रवक्ता सुरेश ने विद्यार्थियों को बताया कि हमें खाना-खाने से पहले बाद में हाथ साफ करने चाहिए। इसी प्रकार शौच जाने के बाद भी हाथों को साफ करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गंदे हाथों से कोई भी खाद्य वस्तु ग्रहण करते समय खाने-पीने की वस्तु के साथ कई तरह के कीटाणु गंदगी के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जो विभिन्न बीमारियों को जन्म देते हैं। स्कूल प्रधानाचार्य रूपचंद ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि वह आज से खाना खाने से पहले शौच के बाद हाथ साबुन से अवश्य धोएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को हाथ धोने की विधि इसके लाभों के बारे बताते हुए कहा कि स्वच्छता से हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि 10 बजे से 12 बजे तक स्कूल में पीटीएम का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने अध्यापकों से अपने बच्चों की पढ़ाई के बारे में आपस में अपने अपने विचार साझे किए। इस दौरान संजीव शर्मा, शंकर स्वरूप, मुख्याध्यापक रणबीर राणा, कुलदीप मान, विजय कुन्डू, संजीव राणा, संजय राणा मौजूद था।

राजौंद में भी बच्चों ने जाने हाथ धोने के फायदे

राजौंद|सेरधा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत सेरधा, एसएमसी कमेटी के सदस्य अभिभावकों की मौजदूगी में कन्या दिवस हैडवाश-डे मनाया गया। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि इस माह जन्मी कन्याओं का कन्या दिवस मनाया गया। मिड-डे मील दिवस को मनाने के लिए सभी विद्यार्थियों, गणमान्य व्यक्तियों, ग्राम पंचायत सदस्यों, समिति सदस्यों अभिभावकों ने इकट्ठे बैठकर दोपहर का भोजन ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशानुसार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन प्रत्येक माह में किया जाएगा। 19 मार्च को फिर इस कार्य का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...