पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वसंत पंचमी उत्सव मनाने पीली पोशाकें पहनकर आए बच्चे

वसंत पंचमी उत्सव मनाने पीली पोशाकें पहनकर आए बच्चे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरएनसीनियरसेकेंडरी स्कूल में वसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। वसंत पंचमी के अवसर पर कक्षा प्रथम से तृतीय तक के नन्हे-मुन्हें बच्चों के बीच पीली पोशाक प्रतियोगिता करवाई गई। सभी बच्चे रंग-बिरंगे वस्त्रों में आकर्षक लग रहे थे। कक्षा 4 से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों के बीच मेहंदी और चित्रकारी प्रतियोगिताएं करवाई गई। मेहंदी प्रतियोगिता के लिए छात्राएं अत्यंत उत्साहपूर्वक अपनी कल्पनाओं के रंग दूसरी छात्रा के हाथों पर उकेर रही थी। लड़कों के बीच हुई चित्रकारी प्रतियोगिता में उन्होंने सफेद कागज पर कल्पनाओं भावनाओं को मिश्रित परंतु सुंदर रूप से प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल वंदना मंगल ने बच्चों को बसंत पंचमी के महत्व को बताते हुए उनको उत्सव की शुभकामनाएं दी। उनके शुभाशीष रूपी वचन बच्चों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे। बच्चों में तनीष, पूजा सैनी, शुभम, अमन, अंशिका, ईशिक, गायत्री, अलीशा, हरप्रीत, हर्षवी, जश्न, सत्विका, सृष्टि, यश, अमृतपाल, रोमित, युवराज, केशव, नैनिहाल, अंजु, सुनयना आदि ने अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। पूजा, शीतल, मीना, अरुण, संदीप बिहान, कुसुम, अनिल दीपा भी मौजूद थे।

पंूडरी | आरएनसीनियर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों स्टाफ सदस्यों के साथ।

खबरें और भी हैं...