कॉलेज में पूर्व स्पीकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण
चौधरीईश्वरसिंह कन्या महाविद्यालय में पूर्व विधानसभा स्पीकर चौधरी ईश्वर सिंह की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कॉलेज में लगी चौधरी ईश्वर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और हवन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, प्राचार्या डा. उषा तुरान, प्रवीण मितल, हरेंद्र कोटिया राजेश गोयल ने भाग लिया। कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कालेज संस्थापक चौधरी ईश्वर सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पूर्व विधायक तेजबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और नारी शिक्षा के उत्थान में लगा दिया। सद्भावना प्रचार मंच जींद के दीपक गोयल ने सद्भावना, सकारात्मक सोच, एकाग्रता चरित्र निर्माण पर छात्राओं को व्याख्यान दिया।
पंूडरी | चौधरीईश्वर सिंह प्रबंधक समिति के सदस्य हवन में आहुति डालते हुए।