- Hindi News
- गंदा पानी आने से गांव टयौंठा वासी परेशान
गंदा पानी आने से गांव टयौंठा वासी परेशान
पूंडरी|जनस्वास्थ्य विभागकी लापरवाही के चलते पिछले काफी समय से टयोंठा निवासी गंदा पानी पीने के लिए मजबूर है। गांव के प्रजापति, धीमान ब्राह्मण मोहल्ला, गुरुद्वारे वाली गली मेन रोड के घरों में पानी वाले नलों में सीवरेज का गंदा पानी रहा है। गांववासी इंद्रजीत, रमेश, सुखबीर, लाल सिंह, दिनेश कुमार, संजय कुमार, संदीप प्रजापत, सुरेंद्र कुमार, मांगेराम, सतीश प्रजापत, विजेंद्र प्रजापत रतनलाल ने बताया कि वे पानी का नमूना लेकर विभाग के जेई के पास गए और अपनी समस्या बताई। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि गंदे पानी का नमूना दिखाते हुए बताया कि वे पहले भी कई बार इस बारे में शिकायत कर चुके हैं। आज उस समय जन-स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बढ़ गई जब सीवरेज का गंदा पानी पीने वाले नलों में टपका। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग के अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि वे उन्हें इस समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाएं।