पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंदरों से परेशान लोगों ने पूंडरी चौक पर लगाया जाम

बंदरों से परेशान लोगों ने पूंडरी चौक पर लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | बंदरों से परेशान कई बस्तियों की महिलाएं जाम लगाते हुए।

राजौंद | महिलाओं को समझाते हुए थाना प्रभारी और जाम में लगी वाहनों की लंबी कतारें।

>बच्चे महिला अपने मकानों की छतों पर जाने से हिचकिचाते हैं

>कई बार अधिकारियों से भी मिल चुके हैं

भास्करन्यूज|राजौंद

नगरकीकई बस्तियों की महिलाओं बच्चों ने बंदरों के आतंक से परेशान होकर कस्बे के पूंडरी चौक पर जाम लगाकर सरकार प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इतना ही नहीं जाम से वाहन निकालने के चक्कर में कई वाहन चालकों के साथ जाम लगा रहे लोगों की नोक झोंक भी हुई। जाम लगाने वाले लोगों का आरोप था कि पिछलेे लंबे समय से कस्बे में बंदरों का भय बच्चों महिलाओं के लिए एक पहेली बना हुआ है। जिसकी वजह से अपने घरों में रहना भी महिला बच्चों के लिए खतरे से खाली नहीं है। बच्चे महिला अपने मकानों की छतों पर जाने से हिचकिचाते हैं। इसके बावजूद बंदर आए दिन महिला बच्चों पर हमला कर रहे है। जिससे महिलाओं बच्चों में भय का साया दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।

इतना ही नहीं बंदर झुंडों में घूमते हैं। घरों में रखे कपड़े अन्य सामान को भी अपना शिकार बना रहे है। बंदरों से निजात पाने के लिए वह पंचायत सहित प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिल चुके है। लेकिन किसी ने भी बंदरों से निजात दिलाने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की। जाम की सूचना पाकर थाना प्रभारी रमेश कुमार पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे जाम लगाए बैठी महिला बच्चों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।