शतचंडी बगलामुखी महायज्ञ का शुभारंभ
पूंडरी : शोभा यात्रा में कलश उठाए हुए महिलाएं।
>महायज्ञ का आयोजन
भास्करन्यूज| पूंडरी
फतेहपुरस्थितकाली माता मंदिर में स्थापना दिवस के अवसर पर विश्व शांति के लिए शतचंडी बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया गया।
यज्ञ के शुभारंभ पर गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। यज्ञ के आचार्य पंडित रमेश कुमार ने बताया कि तीन अक्टूबर तक चलने वाले इस यज्ञ में ब्राह्मणों द्वारा प्रतिदिन आहुति डलवाई जाएगी। दो अक्टूबर को जागरण किया जाएगा।
तीन अक्टूबर को पूर्णाहुति होगी। शक्ति माता दुर्गा द्वारा समय-समय पर अलग-अलग रूप धारण कर पृथ्वी को आसुर शक्तियों से मुक्त किया। जब भी पृथ्वी पर इनका अत्याचार बढ़ता था तो देवताओं ने मां दुर्गा की स्तुति की और माता ने देवताओं की रक्षा की। यज्ञ के माध्यम से माता जल्दी प्रसन्न होती है।