7 जनवरी को शहीदी दिवस मनाया जाएगा
पूंडरी | निसिंगमें शहीद हुए लखपत मामचंद का शहीदी दिवस 7 जनवरी को गांव पबनावा में हर वर्ष की भांति धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए भाकियू के प्रदेश महासचिव भूराराम पबनावा ने सभी किसानों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे, क्योंकि वहां देश के सभी किसान नेता पधार रहे हैं। जो आपको स्वामीनाथन रिपोर्ट के बारे में जानकारी देंगे।