- Hindi News
- देश की तरक्की में भागीदार बनें व्यापारी : विनीत
देश की तरक्की में भागीदार बनें व्यापारी : विनीत
पूंडरी |व्यापारी वर्गअग्रिम रूप से कर की अदायगी करेंगे तो देश की उन्नति सुनिश्चित है। ये शब्द आयकर विभाग के आईटीओ विनीत सयाल चंद्रलेखा ने किसान भवन में व्यापारियों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 15 दिसम्बर तक एडवांस टैक्स भरने की तारीख सुनिश्चित की हुई है। इसलिए व्यापारियों को इस तिथि का ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में अधिक से अधिक टैैक्स विभाग के पास जमा करवाना चाहिए। जिससे वे टैक्स से भारमुक्त होंगे और इस पैसे से देश की उन्नति, समृद्धि विकास में भी अपनी सहभागिता निभाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस धन से विकास कार्यों को गति मिलती है तथा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को भी बल मिलता है। मौके पर प्रवीण गर्ग हाबड़ी, धनपत बरसाना, सरदारा टाया, सतीश मित्तल, जितेंद्र गोयल, सुरेश गोयल प्रभात गोयल भी मौजूद थे।