सड़क सुरक्षा में ईशा प्रथम
राजकीयकन्याउच्च विद्यालय फतेहपुर में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 100 छात्राओं ने भाग लिया। मुख्याध्यापक सुंदरलाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए पहले बच्चों की तैयारियां कराई गई। पीटीआई कोमल कौशिक और कांता रानी द्वारा छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय किस प्रकार से सड़क नियमों का पालन करना चाहिए। छात्राओं को इस बात के लिए भी प्रेरित किया गया कि वे अपने आसपास घर-घर जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। इसके बाद छात्राओं की लिखित प्रतियोगिता कराई गई। इसमें लेवल-2 पर ईशा ने प्रथम, रितिका और नेहा ने दूसरा और लेवल-3 में स्वाति ने प्रथम, शीतल और निकिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।