- Hindi News
- राज्य सभा सांसद कश्यप करेंगे तेजबीर के लिए प्रचार
राज्य सभा सांसद कश्यप करेंगे तेजबीर के लिए प्रचार
इनेलोप्रत्याशीपूर्व विधायक तेजबीर सिंह ने चुनावी प्रचार अभियान तेज किया। उन्होंने हलके के गांव खेड़ी साकरा, ढुलयाणी, अहमदपुर, बुच्ची, मुन्नारेहड़ी, खेड़ी-सिकंदर, हजवाणा डीग का दौरा कर अपने हक में समर्थन सहयोग की अपील की।
गांव में पहुंचने पर उनका ग्रामीणों फूल मालाओं से स्वागत किया। चुनाव अभियान के तहत ही हलकाध्यक्ष रणदीप कौल कंवरपाल पंडित करोड़ा ने उनके चुनाव प्रचार की कमान संभाली। कौल ने बताया कि तेजबीर के समर्थन में आज राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप हलके के गांवों पबनावा, कौल, सिरसल, भाणा, बाकल, पाई, करोड़ा, फरल, म्यौली, संगरौली टयोंठा का दौरा कर लोगों से पार्टी प्रत्याशी के हक में वोट की अपील करेंगे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए तेजबीर ने कहा कि इनेलो ही किसान, मजदूर व्यापारी की हितैषी पार्टी है। प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्ति इनेलो ही दिलवाऐगी। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वे 36 बिरादरी के लोगों को साथ लेकर विकास के कार्य करेंगे। गांव में तेजबीर को कई जगह अन्य पार्टियों को छोड़कर समर्थन देने की घोषणा की गई।