- Hindi News
- प्राथमिकता के आधार पर निपटाएंगे लोगों के काम : शर्मा
प्राथमिकता के आधार पर निपटाएंगे लोगों के काम : शर्मा
पूर्वमंत्रीएवं हलके से आजाद प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं रहने देंगे। वे राजनीति हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर करते हैं। शर्मा सोमवार को ढांड में वाल्मीकि समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। मौके पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने समर्थन सहयोग देने की घोषणा की। सभा में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी, बल्कि उनको प्रजातंत्र की सबसे बड़ी शक्ति जनता ने टिकट दिया है। जनता के समर्थन से जीत दर्ज करके वे लोगों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएंगे। उन्होंने कहा कि वे वादे करने में नहीं, बल्कि काम करने में विश्वास रखते है। अपने शासनकाल की याद ताजा करते हुए शर्मा ने कहा कि उन्होंने हर वर्ग को साथ लेकर हलके के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
इस मौके पर उनका दर्जनों जगह पर स्वागत समर्थन किया गया। कई जगह पर शर्मा को दूसरे दलों को छोड़कर आए लोगों ने भी समर्थन दिया। कार्यक्रम में रिंपी, गुलाब सिंह, रामनिवास, दिलबाग, बनारसी वाल्मीकि, राजाराम, रामफल वाल्मीकि, नाथाराम, कुलदीप वाल्मीकि, जसबीर महदूद, रामफल वाल्मीकि, मनिया वाल्मीकि, सुखदेव सिंह, बाबू राम, पप्पू, बलदेव महदूद, पवन कुमार सुखपाल वाल्मीकि आदि मौजूद थे।