पाई में सतबीर भाणा का किया सम्मान
हलकेसेनिर्दलीय प्रत्याशी सतबीर भाणा का पाई पहुंचने पर सम्मान किया गया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सतबीर ने कहा कि पाई को वे अपना गांव मानते हैं। 36 बिरादरी के लोगों के कहने पर ही वे चुनावी मैदान में कूदे हैं। आज प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार का है और हर पार्टी में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस कारण उन्होंने सर्वजातीय पंचायत के निर्णय के बाद किसी भी पार्टी का टिकट मांगने की बजाय आजाद उम्मीदवार लड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो वे हलके में राजनीतिक व्यवस्था को बदल देंगे।