छात्राओं को दी प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी
सामान्यअस्पतालपूंडरी में कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल करोड़ा की छात्राओं ने अस्पताल में होने वाले दैनिक कार्यों, अस्पताल के उपकरणों, बीमारियों की रोकथाम, दवाइयों और प्राथमिक चिकित्सा के विषय में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं ने अस्पताल में चिकित्सकों से बातचीत करके होने वाली बीमारियों और साफ-सफाई के विषय में काफी कुछ सीखा। यहां पर दंत चिकित्सा और मेडिकल लेबोरेटरी के ज्ञान से भी छात्राओं को अवगत कराया गया।
डॉ. भटनागर और दंत चिकित्सक रिशु जस्ट ने भी बच्चों को दैनिक जीवन के स्वास्थ्य के विषय में बताया और अपने जीवन में साफ-सफाई को अपनाने की सलाह दी।
छात्राओं शिक्षकों को सभी बीमारियों उनकी रोकथाम के विषय में बताया और कहा की प्राथमिक उपचार करके किसी के जीवन को बचाया जा सकता है, इसलिए प्राथमिक उपचार के सही ढंग के विषय में जानकारी दी।