पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब लोगों को गैस के लिए नहीं काटने पड़ते चक्कर

अब लोगों को गैस के लिए नहीं काटने पड़ते चक्कर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढांड | गांवकौल आसपास के गांवों में रसोई गैस की भारी किल्लत को लेकर बनी समस्या से लोगों को राहत मिल गई है। गैस उपभोगताओं ने गैस सिलेंडर लाने के लिए पेहवा पूंडरी की एजेंसियों से गैस के लिए जाना पड़ रहा था। लेकिन अब गांव कौल में इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी खुलने से गांव पबनावा, पाबला, मदूद, डडवाना, जाजनपूर, जडौला, ढांड, सोलूमाजरा, चूहड़माजरा, फरल, मटरवा खेड़ी, चंदलाना, धेरडू, संगरौली, साकरा, खेड़ी साकरा, टंयोठा, आहूं, रसीना कौल के लोगों को किसी प्रकार से भी गैस की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। एजेंसी संचालक प्रशांत सागवाल ने बताया कि कौल गांव आस-पास के एरिया के गैस उपभोक्ताओं को गैस की सप्लाई के लिए पूंडरी या पहेवा में जाकर कई-कई घंटों तक लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और ही कोई उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने से वंचित रहेगा। कोई भी गैस उपभोक्ता कौल गैस एजेंसी में अपना नया कनेक्शन ले सकता है। इसके अलावा दूसरी कोई भी एजेंसी का कनेक्शन कौल एजेंसी में ट्रांसफर भी करवा सकता है।

खबरें और भी हैं...