- Hindi News
- आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं : आशा
आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं : आशा
राजकीयऔद्योगिकप्रशिक्षण संस्थान पूंडरी में सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी की मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता मेडम आशा देवी ने की मुख्यातिथि रूप में संस्थान इंचार्ज दिनेश भारद्वाज और मुख्य रूप से कमेटी सदस्य एवं नगरपालिका पार्षद वीना खुराना ने भाग लिया।
मीटिंग में संबोधित करते हुए खुराना ने छात्राओं को महिला अधिकारों सरकार द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज लड़के लड़कों में कोई फर्क नहीं है। किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं है और अपनी मेहनत हुनर के बल पर आत्मनिर्भर भी है। महिलाएं खुद अपनी सुरक्षा करने में सक्षम है बशर्ते की उसमें आत्मविश्वास मनोबल होना चाहिए। अध्यक्ष भारद्वाज ने छात्राओं को सरकार द्वारा जारी महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 से परिचित कराया उसके फायदों के बारे में विस्तार से समझाया। इस मौके पर छात्राओं से उनकी समस्याएं पूछी गई। जिनके बारे में वक्ताओं ने अपने सुझाव दिए। छात्राओं को उनके साथ होने वाली दुर्घटनाओं से अवगत करवाया उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। मीटिंग में अनुदेशिका जसविंद्र कौर, राजेश कुमार कुमारी कुसुम लता ने भी भाग लिया।
पूंडरी | महिलाआईटीआई में आयोजित मीटिंग में छात्राओं को संबोधित करते इंचार्ज दिनेश भारद्वाज।