मतदाता जागरूकता रैली निकाली
पूंडरी|राजकीय कन्याउच्च विद्यालय पूंडरी की छात्राओं ने शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इससे पूर्व स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद मैहला ने की। मैहला ने कहा कि हमारे संविधान में 18 वर्ष के नागरिक को मतदान करने का अधिकार है। लोकतंत्र में वोट ऐसी ताकत है जिसका इस्तेमाल से हम अपना प्रतिनिधि चुनते है। जागरूकता रैली को मुख्याध्यापिका राजेश राणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्राओं ने मतदान से संबंधी नारे लिखे हुए स्लोगन उठाए हुए थे। रैली स्कूल परिसर से चलकर मुख्य बाजार, अनाज मंडी, बस स्टैंड शहर के कई मोहल्लों में से होते हुए वापिस स्कूल में पहुंची। इससे पहले मुख्याध्यापिका राणा ने छात्राओं को समझाया कि उन्हें किस प्रकार मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। लोगों को बताना है कि उनकी एक वोट की कीमत क्या है। इस मौके पर आशा, सरोज, रजनी, बिमला, सुषमा, सुनीता, आशा खंडूजा, विनिका, रामरती, चरणजीत, निधि, बीएलओ राजेंद्र सैनी, र|लाल सुनील भी मौजूद थे।