- Hindi News
- बाहरी को टिकट मिलने पर बीरेंद्र सिंह का पुतला फूंका
बाहरी को टिकट मिलने पर बीरेंद्र सिंह का पुतला फूंका
नगरकेपूंडरी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव राकेश राणा की अगुवाई में कलायत हल्का से बाहरी प्रत्याशी को मिले टिकट के विरोध में चौ. बीरेंद्र सिंह का पुतला फूंका प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा, प्रदेश प्रभारी जगदीश मुखी, सह प्रभारी अनिल जैन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश सचिव राकेश राणा ने कहा कि कलायत हल्का से लंबे समय से पार्टी के प्रति कार्य कर रहे भाजपा कार्यकर्ता मांग कर रहे थे कि हल्के से बाहर के प्रत्याशी को टिकट दिया जाएं, परंतु जान बूझकर कलायत हल्का से बाहरी प्रत्याशी को कलायत हलका से टिकट दिया गया।
जिसका वह जमकर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी को हराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ विरोध में शामिल स्वाई राम एडवोकेट, बालू मंडल अध्यक्ष राजेश बिडान, सुरेश राविश, राममेहर सहारन, बिल्लू, नकली, सुरेश कुराड़, कुलदीप, नरेश, धीरा, गोविंद बात्ता, जंग बहादुर, शीशपाल प्यौदा, मनोज सहित कई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
राजौंद | बीरेंद्रसिंह का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता।