पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बणी आश्रम में शिविर में 83 यूनिट रक्त एकत्रित

बणी आश्रम में शिविर में 83 यूनिट रक्त एकत्रित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुब्रह्मानंदबणी आश्रम में गुरु ब्रह्मानंद ट्रस्ट की तरफ से स्वामी बलेश्वरा नंद का 72वां जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर यज्ञ हवन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनाज मंडी के प्रधान धनपत बरसाना ने की, मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा भारती विभाग के प्रचारक प्रसारक ओमप्रकाश अत्रेजा ने भाग लिया। रक्तदान के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम पहुंची हुई थी, जिसमें लोगों द्वारा 83 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राजपाल बहादुर ने मुख्यातिथि अन्य मेहमानों का स्वागत किया। राजपाल ने कहा कि स्वामी बलेश्वरा नंद ने अपना जीवन मानव उत्थान समाजसेवा में लगाया हुआ है। स्वामी जी का सामाजिक कार्यों में भी विशेष योगदान रहता है।

इस अवसर पर स्वामी बलेश्वरा नंद जी ने सभी रक्तदाताओं को बैच लगाएं। मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष महाबीर सिंह, जोगीराम, रणधीर गोलन, ज्ञानचंद शास्त्री, चंद्रदेव, राजेश्वर मुनी बरसाना, महात्मा दयानंद, भगवान देव, अक्षपाल, संदीप आर्य, प्रमोद कुमार भी मौजूद थे।