- Hindi News
- मजदूरों की कमी से किसान कंबाइन से कटवा रहे जीरी
मजदूरों की कमी से किसान कंबाइन से कटवा रहे जीरी
पूंडरी|मजदूर मिलनेके कारण किसान धान की फसल को कंबाइन से कटवा रहे हैं। किसान मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, रोशनलाल ने बताया कि मजदूर मिलने के कारण उन्हें अपना धान कंबाइनों से कटवाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कंबाइन वाले एक एकड़ की धान काटने के 1 हजार रुपए लेते हैं। इस सीजन में मजदूर मिलते नहीं हैं अगर मिल भी जाते हैं तो वो प्रति एकड़ के 6 हजार रुपए मांगते हैं। उन्होंने बताया कि पहले बिहार से काफी संख्या में बिहारी मजदूर जाते थे, जिस कारण मजदूरी का रेट प्रति एकड़ के हिसाब से कम होता था, लेकिन इस बार अभी तक बिहारी मजदूर मात्र के ही आए हैं, इसलिए अभी प्रति एकड़ का मजदूरी रेट ज्यादा है।
मौसम खराब के चलते उन्हें इस बात का डर रहता है कि कहीं उनकी फसल खराब हो जाए। वहीं कंबाइन द्वारा 40 मिनट में एक एकड़ का धान काट लिया जाता है। आढ़तियों ने बताया कि कंबाइन वाले धान हाथ वाले धान के रेटों में 300 से 400 रुपए प्रति क्विंटल का फर्क होता है और कंबाइन द्वारा काटा गया धान अधिकतर नमी वाला भी होता है। इस बार शायद मजदूरों की कमी के चलते हर वर्ष की भांति मंडी में कंबाइन की जीरी ज्यादा आने की संभावना है।