- Hindi News
- एक्सईएन ने किया शिकायत केंद्रों का निरीक्षण
एक्सईएन ने किया शिकायत केंद्रों का निरीक्षण
पूंडरी | हरियाणाबिजली वितरण निगम पूंडरी के एक्सईएन आरएस मोर ने शुक्रवार को फतेहपुर, पूंडरी के बिजली शिकायत केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत केंद्रों के रजिस्टरों को चेक किया वहां तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिया कि लोगों की बिजली से संबंधित शिकायतों को हल करने में किसी भी प्रकार की कोताही बरती जाए। कर्मचारी नियमपूर्वक अपनी ड्यूटी को करें तथा लोगों की शिकायतों पर अमल करें। उन्होंने घरों दुुकानों के बाहर लगे मीटरों को भी चेक किया। उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में बिजली चोरी रोको अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत बिजली चोरी के बहुत से मामले सामने रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं ने लोड नहीं बढ़वाया है, वे तुरंत बिजली का लोड बढ़वा लें, नहीं तो विभाग की कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा बनाई गई टीमें कस्बा में किसी भी वक्त चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी कर सकती है। मौके पर उनके साथ एसडीओ सत्यावान नैन, एसडीओ रामभज जांगड़ा, जेई धर्मपाल लाइनमैन कर्मबीर, बलबीर, राममेहर,विनोद, वीरजीत, हरिकिशन, सचिन सुरेंद्र भी मौजूद थे।