- Hindi News
- सरपंच लगाएं गांव में ठीकरी पहरा : थाना प्रभारी
सरपंच लगाएं गांव में ठीकरी पहरा : थाना प्रभारी
ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं पर विचार-विमर्श करते थाना प्रभारी एसडीओ।
पूंडरी | बिजलीट्रांसफार्मरों चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों बिजली कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह सब डिवीजन नं. 2 के एसडीओ अरूण कुमार उपस्थित थे। बैठक में ट्रांसफार्मरों पर चोरी की घटनाओं पर किस प्रकार नियंत्रण लगाया जा सकता है, गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि रात के समय जिस लाइन पर जब कट का टाइम होता है, उस समय बिजली कर्मचारी पुलिस दल संयुक्त रूप से गश्त करेगा। थाना प्रभारी ने गांव के सरपंचों को आह्वान किया कि स्थानीय मार्ग, लिंक मार्ग कच्चे रास्तों पर ठीकरी पहरा लगाना सुनिश्चित करें, ताकि ट्रांसफार्मरों से चोरी की घटनाओं के साथ-साथ आम चोरी पर भी नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने किसानों को आह्वान किया कि वे भी ट्रांसफार्मर का ध्यान रखें और किसी भी ट्रांसफार्मर के चोरी बारे कोई भी सुराग लगता है तो उसकी जानकारी उन्हें दें, उस व्यक्ति का नाम पता भी गुप्त रखा जाएगा। थाना प्रभारी ने आमजन को आश्वस्त किया कि पुलिस हमेशा उनकी सेवा में तत्पर है।