- Hindi News
- महाराष्ट्र में हुई राष्ट्रीय योग में फरल के छात्र विजय का बेहतर प्रदर्शन
महाराष्ट्र में हुई राष्ट्रीय योग में फरल के छात्र विजय का बेहतर प्रदर्शन
महाराष्ट्रकेअहमदनगर जिले के कोकमटान में 28 से 31 जनवरी तक हुई 60वीं राष्ट्रीय स्कूल योगा प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय फरल के विजय ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस बारे में जानकारी दी कि पीटीआई टीम के योगा कोच दीपक कौशिक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों की टीमों ने भाग लिया था। हरियाणा की तरफ से भी 6 टीमें 14, 17, 19 आयु वर्ग की लड़के और लड़कियों की टीमों ने भाग लिया था। 14 आयु वर्ग की लड़कों की प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र विजय पुत्र बबली राम ने टीम में खेलते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
स्कूल में पहुंचने पर छात्र विजय और पीटीआई दीपक कौशिक को स्कूल की तरफ से खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद मैहला, मुख्याध्यापक सुनहरा सिंह, मौलिक मुख्याध्यापक विद्यानंद इंद्रजीत सिंह एईओ, राजबीर सिंह गांव के गणमान्य लोगों ने सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद मैहला ने पीटीआई कौशिक को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि उन्होंने इस प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम के कोच के रूप में अपना सराहनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र द्वारा भी कि गई उपलब्धि का श्रेय उन्हें भी जात है जिसे निखारने में उन्होंने मेहनत की। इस अवसर पर सुरेंद्र पाल गर्ग, सोहनलाल, लखविंद्र सिंह, रेखा देवी, कुसुम देवी, राजेंद्र राणा, रामपाल, राजेंद्र और प्रवीण शास्त्री मौज्ूद थे।
पंूडरी . फरल स्कूल में योगा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रहे छात्र विजय को सम्मानित करते हुए मुख्याध्यापक सुनहरा सिंह।