- Hindi News
- कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास करुंगा : तेजवीर
कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास करुंगा : तेजवीर
पूंडरी | चौ.ईश्वर सिंह कन्या शिक्षा समिति फतेहपुर-पूंडरी के निर्वाचित प्रधान और पूर्व विधायक तेजवीर सिंह ने कहा कि कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वे हर संभव कार्य करेंगे। लगातार पांचवीं बार प्रधान बनने पर उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों का उनके प्रति स्नेह और विश्वास है और वे इस स्नेह विश्वास पर पहले भी खरा उतरे हैं और भविष्य में भी खरा उतरेंगे। तेजवीर सिंह पूंडरी में प्रधान बनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अपने पिता पूर्व विधानसभा स्पीकर स्व. चौ. ईश्वर सिंह को एक महान विभूति बताते हुए कहा वे नारी शिक्षा के पक्षधर थे और कहा करते थे कि जब तक नारी शिक्षित नहीं होगी तब तक समाज भी शिक्षित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आज चौ. ईश्वर सिंह के नाम पर स्थापित संस्थान कला, विज्ञान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तकनीकी शिक्षा उच्चतर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। यह सब चौ. ईश्वर सिंह के दिखाए गए मार्ग से ही संभव है। इस अवसर पर इस अवसर पर प्रवीण मित्तल, हरेंद्र कोटिया, राजीव सिंगला सोनू संजीव शर्मा फरल मौजूद थे।