- Hindi News
- माता लक्ष्मी यज्ञ से प्रसन्न होती है : कृष्णाचार्य
माता लक्ष्मी यज्ञ से प्रसन्न होती है : कृष्णाचार्य
सेठझंडामलधर्मशाला पूंडरी में आज शुरू हुए श्री महालक्ष्मी आराधना यज्ञ के दौरान यज्ञ आचार्य श्री कृष्णाचार्य प्रवचन करते हुए कहा कि यज्ञ करना हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि महालक्ष्मी जी भी सबसे अधिक यज्ञ से ही प्रसन्न होती हैं। महालक्ष्मीजी सब पर समदृष्टि रखती हैं। वामन पुराण में भी कहा गया है कि जब भगवान ने वामन रूप धारण कर राजा बलि के यहां 3 पग जगह मांगी तो पहले पग में पूरी पृथ्वी, दूसरे पग में आकाश और तीसरे पग कहां रखूं यह देखकर राजा बलि भी आश्चर्य चकित रह गए थे। तब लक्ष्मीजी को चिंता हुई और भगवान से प्रार्थना की कि प्रभु राजा बलि को क्षमा कर दो तो भगवान उनकी प्रार्थना से प्रसन्न हो गए थे और राजा बलि का अभिमान भी नष्ट हो गया था। जो व्यक्ति श्री शुक्त का नित्य पाठ करता है उस पर लक्ष्मी की कृपा अवश्य होती है। ऐसा शास्त्रों में कहा गया है। इस अवसर पर अशोक मंगल, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार मित्तल, चिकित्सक डाॅ. सुभाष बंसल, रमेश गुप्ता, रजनीश गर्ग, अधिवक्ता सुशील गर्ग, डाॅ. वेदप्रकाश गुप्ता, जितेंद्र गोयल और श्रद्धालुओं ने यज्ञ में अपनी आहुति डाली।
पूंडरी | लक्ष्मी यज्ञ के दौरान पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।