पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांस्य पदक जीतने पर छात्रा का स्कूल में स्वागत

कांस्य पदक जीतने पर छात्रा का स्कूल में स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद |पूंडरी रोड पर स्थित पाश्र्वनाथ स्कूल की छात्रा ने राष्ट्रीय स्के प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाने का काम किया। प्रधानाचार्या सुजाता सिहाग ने बताया कि स्के की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन कर्नाटक के मैसूर जिले में हुआ था। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा महक किच्छाना ने पूरे हरियाणा प्रदेश की तरफ से भागीदारी की गई थी। छात्रा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा कर विद्यालय प्रदेश का नाम रोशन किया। खिलाड़ी के विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधक रमेश राणा, राजीव अग्रवाल स्कूल की प्रधानाचार्या सुजाता सिहाग ने जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्या ने खिलाड़ी की उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ी छात्रा उसके अभिभावकों के साथ साथ कोच राममेहर को देते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अभिभावकों का प्रोत्साहन अध्यापकों का कुशल मार्ग दर्शन बराबर के भागीदार होते हैं।