पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार कार्ड फार्म के पैसे वसूलने वालों को डीडीपीओ ने लगाई फटकार

आधार कार्ड फार्म के पैसे वसूलने वालों को डीडीपीओ ने लगाई फटकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडकार्यालयमें आधार कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलने की शिकायत कई दिन से मिल रही थी। डीडीपीओ ने खंड कार्यालय का अचानक दौरा कर लोगों से पूछताछ की। आधार कार्ड बनाने का कई दिनों से कार्यालय में काम चल रहा था। आधार कार्ड बनवाने वालों में अधिकतर विभिन्न गांवों से बुजुर्ग रहे थे। कार्ड बनाने वाले 10 रुपए फार्म 10 रुपए फार्म भरने के नाम पर वसूल कर रहे थे। जबकि सरकार द्वारा सरकारी मोहरयुक्त फार्म मुफ्त उपलब्ध करवाए जा रहे थे। पैसे कमाने के चक्कर में कार्ड बनाने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों ने फार्म तहसील परिसर के बाहर बैठे टाइपिस्टों को फार्म दिए हुए थे। कार्ड बनवाने वाले लोगों को कार्ड बनाने वाले बाहर से फार्म लाने के लिए भेज देते थे, जो फार्म के और भरने के नाम पर कार्डधारकों से 20 रुपए वसूल करते थे।

डीडीपीओ सुरेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए लोगों से पूछताछ कर टाइपिस्टों से भी पूछताछ की, जिसमें एक टाइपिस्ट ने फार्म बेचने की बात कबूल की। डीडीपीओ ने उसे चेतावनी देते हुए बगैर कार्रवाई छोड़ दिया और निर्देश दिए कि अगर भविष्य में कोई भी कार्ड के नाम पर एक रुपया भी वसूल करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस में पर्चा दर्ज करवाया जाएगा। किसी कारणवश फार्म नहीं मिलता है तो लोग बीडीपीओ से संपर्क कर सकते है और फार्म उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी बीडीपीओ की होगी। उन्होंने कार्ड बनवाने लोगों से भी अपील की कि वे आधार कार्ड बनवाने के नाम पर किसी को भी कोई पैसा दें अगर कोई लेता भी है तो उसकी शिकायत उन्हें या बीडीपीओ को करें। मौके पर डीडीपीओ ने खंड कार्यालय के कार्यों की भी समीक्षा की। कार्ड बनवाने के लिए आए चमेल सिंह हजवाणा, दर्शनी भाणा, रोशनलाल टयोंठा, निरंजन पाई, भलेराम भाणा, शिवलाल फतेहपुर, रामरति, सुखपाल दर्शन पूंडरी ने प्रशासन से मांग की कि आधार कार्ड बनाने का कार्य गांव स्तर पर किया जाए। कार्ड बनवाने के लिए बुजुर्गों से मुश्किल से खंड कार्यालय आना पड़ता है और पूरा दिन इंतजार करना पड़ता है।