- Hindi News
- राजौंद में 288 ने दी प्रतिभा खोज परीक्षा
राजौंद में 288 ने दी प्रतिभा खोज परीक्षा
मानवशांतिवेलफेयर एनजीओ द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता टू का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए राजौंद में दो केंद्र बनाए गए। पूंडरी रोड पर स्थित पार्श्व नाथ पब्लिक स्कूल किठाना रोड पर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
एनजीओ प्रबंधक दीपक कुमार बलवंत लांबा ने बताया कि पार्श्व नाथ पब्लिक स्कूल में 128 विद्यार्थियों ने प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जबकि ज्ञानदीप स्कूल में 160 के लगभग विद्यार्थियों ने प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस तरह ब्लॉक स्तरीय इस खोज प्रतियोगिता में राजौंद ब्लॉक के 288 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में कुछ अच्छा नया करने सीखने का जज्बा पैदा करने के लिए आयोजित की जाती है। जो विद्यार्थी के भावी जीवन में काफी लाभप्रद सिद्ध होते है।
विद्यार्थी इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा में निखार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद केवल बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारना प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि आज का युग प्रतियोगिता का युग है, जिसमें विद्यार्थियों को अवश्य भाग लेना चाहिए। इस दौरान प्रिंस शर्मा, बलजीत सिंह, बलबीर, हंसराज स्कूल संचालक तथा स्टाफ मौजूद थे।