पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में खुले अवैध खुर्दों पर व्यापार मंडल ने जताया रोष

शहर में खुले अवैध खुर्दों पर व्यापार मंडल ने जताया रोष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूंडरी | व्यापारमंडल के पदाधिकारियों सदस्यों की बैठक प्रधान रामरूप बाले की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें शहर की विभिन्न समस्याओं पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नाले की सफाई कराए जाने बारे, बस स्टैंड और उसके आसपास फैली गंदगी पर मंडल के सदस्यों ने विरोध जताया और शहर में बढ़ रहे बंदरों को पकड़ने की भी प्रशासन से अपील की। शहर में खुले विभिन्न अवैध खुर्दे पर व्यापार मंडल ने रोष जताया और कहा कि अगर जल्द इस पर पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं कि तो वे कठोर कदम उठाने पर मजबूर होंगे। प्रधान रामरूप ने बताया कि शहर की सफाई बारे में उन्होंने कई बार अधिकारियों को सूचित और अवगत करवाया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर मंडल के सचिव सुलतान सिंह मौन, सुखदीप सिंह वालिया, उपप्रधान हंसराज भारद्वाज, राजेंद्र गुप्ता, रमेश पंडीर, सुखबीर सिंह, राजेश वालिया, ओमप्रकाश भारद्वाज मौजूद रहे।