मनरेगा का लाभ शहरी इलाकों के लोगों को भी मिलाना चाहिए : महाबीर
पूंडरी | सेंटरफार आल्टरनेटिव दलित मीडिया, नेशनल कान्फेडेरेशन ऑफ दलित आर्गेनाइजेशन समाज सुधार संघर्ष समिति ने गांव रसीना की वाल्मीकि चौपाल में बैठक कर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 मनरेगा पर विचार गोष्ठी कर लोगों को जागरूक किया। बैठक की अध्यक्षता सुरेश टांक ने की और मुख्य वक्ता महावीर सिंह रहे। सुरेश टांक ने कहा कि सरकार द्वारा इस अधिनियम से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों की आजीविका संबंधी सुरक्षा बढ़ाना है। मौके पर शीशपाल कामरेड, राजकुमार, मुकेश, संजीव, सुनील, रणदीप, समित, पिंकी, केसर, गंगा, संतोष, सुलोचना, बबली, सरोज, ममता, सुदेश मौजूद थे।