भ्रष्टाचार मिटाने के लिए होगी कमेटी गठित
पूंडरी | एंटीकरप्शन संघ की बैठक जिला प्रधान विनोद टयौंठा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें जिलेभर से कार्यकर्ताओं सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में समाज में भ्रष्टाचार मिटाने प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया, जिसकी घोषणा शीघ्र ही जाएगी। विनोद ने कहा कि आज भ्रष्टाचार दिनोंदिन अपने पांव पसारता जा रहा है, जिसको समाप्त करने के लिए सबको एकजुट होकर निस्वार्थ भाव से आगे आना होगा।