सर्व कर्मचारी संघ ने विधायक प्रतिनिधि को मांगों का ज्ञापन सौंपा
सर्वकर्मचारीसंघ हरियाणा ब्लॉक पूंडरी के सभी विभागों के कर्मचारियों ने प्रधान कृष्ण करोड़ा की अध्यक्षता में एकत्रित होकर हलका विधायक दिनेश कौशिक की अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि अमन म्योली को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि भाजपा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की बजाए नौकरी से बाहर कर दिया।
निजीकरण और आउटसोर्सिंग की नीतियों को तेज कर दिया। पंजाब के समान वेतन देना तो दूर प्रदर्शनों, हड़ताल सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेने पर प्रतिबंध लगा दिया। जिला प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि काम का बोझ पड़ने भर्ती होने से कर्मचारी पूरा काम नहीं कर पा रहे हैं।
दो वर्ष की सेवा प्राप्त कर चुके सभी प्रकार के अनियमित कर्मचारियों, डेली वेजिज पार्ट टाईम और अनुबंध आधार पर भर्ती किए कर्मचारियों को वेतन देकर पक्का किया जाए। नई पेंशन स्कीम की जगह पुरानी स्कीम लागू की जाए। इस अवसर पर सचिव बलजीत नैन, बलवान सोलंकी, जिले शर्मा, अशोक, कपिल टयोंठा, दर्शन, रामजुआरी शर्मा, बलवान मुंदड़ी, कृष्ण मुन्नारेहड़ी, संजय मुंदड़ी, संतोष देवी, पाला राम लख्मी चंद भी मौजूद थे।
पूंडरी| अमनम्योली को मांगों का ज्ञापन सौंपते कर्मचारी संघ के सदस्य।