आश्रम निर्माण के लिए भूमि पूजन आज
पूंडरी|श्री महंतबाबा खुशीनाथ जी की प्रेरणा से चीमा कालोनी पूंडरी के प्रांगण मे बाबा रामनाथ के आश्रम के निर्माण हेतु भूमि पूजन 10 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए भगत अजमेर गोलन पूंडरी ने बताया कि इस अवसर पर हवन का आयोजन किया जाएगा और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।