- Hindi News
- \"सुव्यवस्थित प्रशासन भाजपा की प्राथमिकता\'
\"सुव्यवस्थित प्रशासन भाजपा की प्राथमिकता\'
पूंडरी|सांसद राजकुमारसैणी ने कहा कि जनता को सुव्यवस्थित प्रशासन देना ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश देशहित में योजनाएं बनाकर उनको क्रियान्वित करवाना ही जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य होगा। सांसद संगरौली में हरियाणा ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा के निवास पर ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे। सांसद ने कहा कि पहले केेंद्र सरकार की आम आदमी के लिए योजनाएं बनती थी, लेकिन आम आदमी तक पहुंचते-पहुंचते वो 10 प्रतिशत ही रह जाती थी। जिस कारण जिनके लिए योजनाएं बनाई जाती थी वो उनसे वंचित रह जाते थे और बीच के लोग मालामाल हो जाते थे। मौके पर शिवशरण, मनीराम, पालाराम, बलराज शर्मा, पालीराम, श्रीराम शर्मा और प्यारेलाल मौजूद थे।
पूंडरी |संगरौलीमें ग्रामीणों से बातचीत करते हुए सांसद राजकुमार सैणी।