पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेजवीर सिंह के सिर सजा 5वीं बार प्रधान पद का ताज

तेजवीर सिंह के सिर सजा 5वीं बार प्रधान पद का ताज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौ.ईश्वरसिंह कन्या शिक्षा समिति फतेहपुर-पूंडरी की नई कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को संपन्न हो गए। इसमें पूर्व विधायक चौ. तेजवीर सिंह के सिर प्रधान पद का ताज सजा।

सिंह लगातार 5वीं बार कन्या शिक्षा समिति के प्रधान बने हैं। चुनाव के लिए प्रधान पद के लिए तेजवीर सिंह सूबे सिंह गोलन मैदान में थे। इसके अतिरिक्त उप-प्रधान के लिए हरेंद्र कोटिया जलविंद्र बरसाना, महासचिव के लिए प्रवीण मित्तल जानपाल तथा खजांची के लिए राजीव कुमार सिंगला विनोद कुमार चुनाव मैदान में थे। तेजवीर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी सूबे सिंह गोलन को 204 मतों से हराकर प्रधान पद जीता।

चौ. तेजवीर को 249 मत मिले, जबकि सूबे सिंह गोलन को मात्र 45 मत ही मिले। इसी प्रकार उप प्रधान पद के लिए हरेंद्र कोटिया ने जलविंद्र बरसाना को 177 मतों से हराया। हरेंद्र कोटिया को चुनावों में 234 मत मिले, जबकि जलविंद्र बरसाना को 57 मत मिले। महासचिव पद के लिए प्रवीण मित्तल ने जानपाल को 199 मतों से हराया। प्रवीण मित्तल को 246 मत मिले, जबकि जानपाल को 47 मत मिले। खजांची पद केे लिए राजीव कुमार सिंगला ने विनोद कुमार को 181 मतों से हराकर विजयी पताका लहराई। राजीव सिंगला को 237 मत मिले, जबकि विनोद कुमार को 56 मत ही मिले।

निष्पक्षकराया गया चुनाव : चुनावअधिकारी प्राचार्या डॉ. ऊषा तुरान ने बताया कि कालेज कार्य समिति के चुनाव में वोट डालने का समय शाम पांच बजे तक था। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में थाना प्रभारी रमेश कुमार चौकी प्रभारी मनदीप सिंह ने सहयोग दिया। बिना आईडी कार्ड दिखाए किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। शाम पांच बजे तक वोट डालने के बाद वोटों की गिनती का कार्य शुरू हो गया था। गिनती का कार्य पूरा होने के बाद चुनाव अधिकारी ने इसके बाद परिणामों की घोषणा कर दी। चुनाव नतीजे आने पर विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विजयी प्रधान चौ. तेजवीर सिंह ने बताया कि वे इस शिक्षा संस्थान की वर्षों से सेवा करते आए हैं। चाहे अपग्रेडेशन की बात हो या तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने की, वे हर समय तत्पर रहते हैं।

विजयी चिन्ह बनाते तेजवीर पैनल।