- Hindi News
- लड़कियों को लड़कों के बराबर समझना चाहिए : सीमा रानी
लड़कियों को लड़कों के बराबर समझना चाहिए : सीमा रानी
यूथवीरांगनाओंसामाजिक संगठन द्वारा ढुलयाणी में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरुकता रैली निकाली गई।
संगठन प्रधान सीमा रानी के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली को सरपंच पिंकी देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव की मुख्य गलियों से गुजरते हुए कार्यक्रम स्थल पर वापिस समाप्त हुई। रैली के दौरान महिलाओं ने सामाजिक बुराइयों भ्रूण-हत्या, दहेज प्रथा, नशा बालविवाह को मिटाने के लिए हाथों में नारे लिखे स्लोगन उठाए हुए थे। भ्रूण हत्या पाप है, सबसे बड़ा अभिशाप है। गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कमलेश देवी ने कहा कि भ्रूण हत्या समाज फैला सबसे बड़ा अभिशाप पाप है। जिसे मिटाने में महिलाएं ही अहम भूमिका निभा सकती है। मौके पर धनपति, रजनेश, माफी, मूर्ति, किताबों, सुनीता, आशा और अंग्रेजो मौजूद थे।
पंूडरी . ढुलयाणी में जागरुकता रैली निकालती हुई यूथ वीरांगनाएं।