- Hindi News
- राजेश सैनी बने मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के प्रधान
राजेश सैनी बने मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के प्रधान
आॅलइंडियापीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन का द्विवर्षीय चुनाव पर्यवेक्षक रमेश मोदगिल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से चुना गया। नई कार्यकारिणी के बारे में जानकारी देते हुए रमेश मोदगिल ने बताया कि रामलखन को चेयरमैन, राजेश सैनी को प्रधान, सुरेंद्र कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, सुरेश बाकल को सचिव, जीयालाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, ईश्वर दयाल को मुख्य संगठनकर्ता, कर्मबीर को प्रेस सचिव बाबूराम को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया है। मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जिस विश्वास के साथ जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी मेहनत, लगन परिश्रम से निभाएंगे।