- Hindi News
- कराटे में कांस्य पदक पाकर अमित ने किया कॉलेज का नाम रोशन
कराटे में कांस्य पदक पाकर अमित ने किया कॉलेज का नाम रोशन
डॉ.भीमरावअंबेडकर पॉलीटेक्निक के छात्र अमित पांचाल ने कराटे में कांस्य पदक और एक लाख 25 हजार की राशि जीतकर काॅलेज के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
काॅलेज के एमडी गौरव वालिया ने बताया कि 27वीं आल इंडिया कराटे डोफेडरेशन प्रतियोगिता में अमित ने हरियाणा की टीम में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता बैंगलोर के कांतिरावा स्टेडियम में हुई, इसमें हरियाणा की तरफ से करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर आदि की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें कुछ बच्चे स्कूल और कुछ काॅलेज की तरफ से खेलने गए। इस खेल में करनाल के खिलाडिय़ों में तीन बच्चों को स्वर्ण पदक और तीन बच्चों को रजत पदक तथा दो बच्चों को कांस्य पदक मिले और तीन बच्चे प्रथम श्रेणी में रहे। इसमें कॉलेज की तरफ से एक बच्चा गया, जिसका नाम अमित पंचाल पुत्र सुरेंद्र करनाल की टीम में काॅलेज की तरफ से खेला। इसमें अलग-अलग आयु में अलग-अलग वजन में होने वाली प्रतियोगिता में अमित पंचाल 18 प्लस आयु में 60 किलोग्राम वजन में खेला और कांस्य पदक प्राप्त किया। पदक के साथ-साथ फेडरेशन की ओर से एक लाख 25 हजार की राशि भी अमित को मिली।
पंूडरी. छात्र अमित के साथ काॅलेज के चेयरमैन यशपाल वालिया और अन्य