पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे ने युवाओं को बढ़ाया बर्बादी की तरफ : विजय

नशे ने युवाओं को बढ़ाया बर्बादी की तरफ : विजय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूंडरी | ग्रामीणयुवा विकास मंडल द्वारा बुच्ची द्वारा नशा भगाओ देश बचाओ अभियान के तहत पूंडरी में एक नशे पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश युवा नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है। जिसकी वजह से बहुत से परिवार टूट और बर्बाद हो चुके है। नशे से युवा बर्बादी की तरफ बढ़ रहे हैं और नशे की आदत को पूरा करने के लिए असामाजिक कार्य कर रहे है। परिवार का एक व्यक्ति भी नशा करता है तो उसका प्रभाव पूरे परिवार के सदस्यों पर पड़ता है। मौके पर महेंद्र सिंह, मिंटू, दिनेश कुमार सुशील कुमार भी मौजूद थे।