पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहर में गिरी कार, चालक की मौत

नहर में गिरी कार, चालक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूंडरीकेनजदीक मूंदड़ी गांव के पास सिरसा ब्रांच नहर में मारुति कार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार के नहर में गिरने की सूचना सरपंच ने पुलिस को दी।

एसपी कृष्ण मुरारी एसएचओ पूंडरी रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकाला तो ड्राइवर कार में मृत अवस्था में मिला। मृतक मूंदड़ी गांव निवासी मदन खेड़ी सांपली गांव के डेरे में साधु था और आज सुबह वहां से चला था। वहीं नहर के पास ही एक जुगाड़ू बाइक चालक की गलती की वजह से पंजाब से रहा ट्रक नीचे खेतों में जा गिरा। ट्रक चालक बाइक सवार की जान बचाने के चक्कर में नीचे गिर गया। ट्रक ड्राइवर बरनाला (पंजाब) निवासी अवतार सिंह ने बताया कि पंजाब से गोरखपुर जा रहा था।