- Hindi News
- योजना के तहत पेंशन के लिए ओबीसी ने खोले 300 खाते
योजना के तहत पेंशन के लिए ओबीसी ने खोले 300 खाते
राजौंद। ओबीसीके अधिकारियों कर्मचारियों ने विधवा, लाडली विकलांग पेंशन योजना के लाभ पात्रों के 300 के लगभग खाते खोले गए। ओबीसी शाखा प्रबंधक एसएस नरवाल ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए पूंडरी चौक के निकट धर्मशाला में पिछले दो दिनों से उपभोक्ताओं के खाते खोले जा रहे हैं, ताकि बैंक में किसी प्रकार की उपभोक्ताओं को परेशानी आए और खाते भी आसानी से खोले जाएं। ओबीसी में कार्यरत सतबीर सिंह, संयोग, उदय मुकेश ने बताया कि ओबीसी बैंक में लाडली, विधवा विकलांग पेंशनधारकों के लिए खाते खोले जा रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए यह खाते बैंक की उपेक्षा सार्वजनिक स्थल पर खोले जा रहे है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी आए।